खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कुमाऊं विवि डीएसबी परिसर वाणिज्य विभाग की शोधार्थी रितिशा शर्मा तथा प्रीति ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रीति वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी के निर्देशन में रिसर्च कर रही हैं। प्रीति के पति किशन भी पत्रकारिता विभाग में सीनियर रिसर्च फैलो हैं। जबकि रितिशा शर्मा वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं।

ALSO READ:  वीडियो --: सूखाताल झील परिसर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृहद् स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण का किया आयोजन, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी रहे शामिल ।

रितिशा के पिता डॉ. नागेंद्र शर्मा कुमाऊं विवि में क्रीड़ाधिकारी के पद पर तैनात हैं। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर वाणिज्य विभाग के समस्त प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई दी है।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने पी पी जे सरस्वती विहार, बी एस एस वी नैनीताल, डी एस बी परिसर में प्राध्यापकों,कर्मचारियों से की मुलाकात, कई गांवों में भी किया जनसंपर्क ।

You missed

You cannot copy content of this page