खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्व विद्यालय, डी एस बी परिसर संगीत विभाग के छात्र रजत पांडे ने यू जी सी नेट, जे आर एफ परीक्षा जबकि नन्दिनी बमेठा ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है ।

संगीत विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ0 रवि जोशी ने विभाग के छात्रों द्वारा नेट क्वालीफाई करने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है । संगीत विभाग के 4 छात्रों ने पिछले साल भी नेट व जे आर एफ उत्तीर्ण किया था । इन दोनों ने डॉ0 रवि जोशी के निर्देशन में यू जी सी नेट परीक्षा दी थी । रजत पांडे पिथौरागढ़ के हैं वे एम ए कर चुके हैं जबकि नन्दिनी बमेठा  हल्द्वानी की हैं वे एम ए तृतीय वर्ष की छात्रा है । नन्दिनी ने दूसरी बार यह परीक्षा उत्तीर्ण की है ।

You missed

You cannot copy content of this page