खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की श्रुति पंत तथा ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग के आकांक्षा कुमारी को शोध हेतु आई सी एस एस आर न्यू दिल्ली की फेलोशिप मिली है ।श्रुति पंत अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापक डॉक्टर हरी प्रिया पाठक के निर्देशन में शोध कर रही हैं । जबकि  आकांक्षा कुमारी चित्रकला विभाग के प्रो0 एम एस मवाड़ी के निर्देशन में शोध कर रही है ।दोनों शोधार्थी मेधावी हैं।उनकी इस उपलब्धि पर निदेशक डी एस बी  परिसर ,प्रो0 एल एम जोशी, ,डॉ0 शिवांगी,, डॉ0 दीपिका पंत, डॉ0 प्रशस्ति जोशी,  डॉ0 रीना सिंह,शोध निदेशक प्रो0 ललित तिवारी ,साह निदेशक डॉ0 आशीष तिवारी, सहायक निदेशक डॉ0 महेश आर्य ,डी एस बी प्रो0 एल एस लोधियाल ,प्रॉक्टर प्रो0 नीता बोरा ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी हैं।

You missed

You cannot copy content of this page