खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । स्व0 डॉ0 रणबीर सिंह रावल पूर्व निदेशक पं. गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान कोसी अल्मोड़ा की द्वितीय पुण्य तिथि में आज वनस्पति विज्ञान विभाग डी एस बी परिसर तथा डॉक्टर वाई पी एस पांगती फाउंडेशन ने उन्हें श्रद्धांजलि  अर्पित की तथा उनके किए कार्यों को याद किया ।

इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो0 एस एस बरगली ने कहा की डॉ0 रावल की पर्यावरण के प्रति संवेदना के लिए हमेशा हमारे बीच बने रहेंगे ।

ALSO READ:  संगीत नाटक अकादमी पुरुस्कार से सम्मानित जहूर आलम के निर्देशन में 8 जून को शैले हॉल में होगा प्रसिद्ध नायक "ओ जन्मया नई" का मंचन ।

प्रो0 ललित तिवारी ने कहा की डॉक्टर रावल सरल व्यक्ति तथा विषय के प्रति संवेदनशील रहे । उनका योगदान हमेशा प्रेरित करेगा ।डॉक्टर रणबीर रावल ने एम एससी तथा पी एच डी वनस्पति विज्ञान विभाग डी एस बी परिसर से पूर्ण की थी ।डॉक्टर रावल की स्मृति तथा पृथ्वी दिवस के अवसर पर डॉक्टर वाई पी एस पांगती बॉटेनिकल गार्डन वनस्पति विज्ञान विभाग डी एस बी परिसर में पाम , फाइकस,पुतली के पौधे रोपे गए तथा जिससे धरा में हरियाली बनी रहे ।कार्यक्रम में प्रो0 एस एस बरगली ,प्रो0 ललित तिवारी ,प्रो0 अनिल बिष्ट , प्रो0 सुषमा टम्टा ,प्रो0 नीलू लोधियाल ,डॉक्टर नवीन पांडे ,कुंदन ,बीरू ,मोहित इना डिसूजा , बी एससी छठे सेमेस्टर के विद्यार्थी मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page