खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखण्ड बार कौंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व विभिन्न समितियों के लिये दाखिल नामांकन पत्रों की मंगलवार को जांच हुई  । जो सभी सही पाए गए । बार कौंसिल के अध्यक्ष पद के लिए चार व उपाध्यक्ष पद के लिये दो प्रत्याशी मैदान में हैं ।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 5 जून को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर

बार कौंसिल उत्तराखंड के सदस्य सचिव व चुनाव अधिकारी मेहरबान सिंह कोरंगा ने बताया कि आज नामांकन पत्रों की जांच हुई । जिसमें सभी नामांकन वैध पाए गए । उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिये डॉ0 महेंद्र सिंह पाल,अनिल पण्डित, योगेंद्र सिंह तोमर,मनमोहन लाम्बा व  उपाध्यक्ष पद के लिये मुन्फैत अली व कुलदीप सिंह ने नामांकन किया है ।

You missed

You cannot copy content of this page