कोजागिरी पूर्णिमा से दिवाली प्रारंभ हो जाती है। इस बार दिनांक 6 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को कोजागिरी पूर्णिमा मनाई जाएगी। तदुपरांत कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी को करवा चौथ व्रत मनाया जाता है जो 10 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। दीपा अष्टमी पर्व दिनांक 13 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को मनाया जाएगा। इसके उपरांत दिनांक 17 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को रमा एकादशी व्रत एवं गोवत्स द्वादशी पर्व मनाया जाएगा।
दिनांक 18 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग वाहन एवं स्वर्ण आभूषण गहने आदि की खरीदारी करते हैं। इसके बाद दिनांक 19 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को नरक चतुर्दशी पर्व मनाया जाएगा।
इस बार दीपावली अमावस्या महालक्ष्मी पूजा दिनांक 21 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। 22 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को गोवर्धन पूजा होगी जो अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है।
दिनांक 23 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को भाई दूज पर्व जिसे यम द्वितीया भी कहते हैं मनाया जाएगा। तदुपरांत दिनांक 30 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को गोपाष्टमी पर्व मनाया जाएगा इसी दिन कूष्मांडा नवमी पर्व भी मनाया जाएगा। इस बार हरीबोधिनी एकादशी प्रबोधिनी एकादशी व्रत 2 दिन मनाया जाएगा। जहां एक ओर शैव समुदाय के लोग दिनांक 1 नवंबर 2025 दिन शनिवार को मनाएंगे वहीं दूसरी ओर वैष्णव समुदाय के लोग दिनांक 2 नवंबर 2025 दिन रविवार को यह पर्व मनाएंगे।
बैकुंठ चतुर्दशी पर्व दिनांक 4 नवंबर 2025 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। दिनांक 5 नवंबर 2025 दिन बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली पर्व मनाया जाएगा, प्रतिवर्ष इसी दिन गुरु नानक जयंती भी मनाई जाती है।
आलेख -: आचार्य पंडित प्रकाश जोशी गेठिया नैनीताल ।

