खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में ग्राहक बनकर आये लुटेरों ने 10 लाख रुपए से अधिक की नकदी बंदूक की नोंक पर लूट लिए और फरार हो गए। यह घटना आज गुरुवार अपरान्ह करीब तीन बजे की है । बताया गया है कि तीन लोग मुरादाबाद रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पहुंचे और बंदूक की नोंक पर लगभग दस लाख रुपये लूट लिये। घटना की जानकारी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बैंक कर्मियों के अनुसार दिनदहाड़े कुछ बदमाश बैंक के अंदर घुस गए और तमंचे के बल पर कैशियर से कैस लूट कर फरार हो गए, सभी को तमंचों के बल पर बंधक बनाया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस बल बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गया और टीम गठित कर जांच में जुट गया, आसपास क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया हैं। पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया है ।

You missed

You cannot copy content of this page