खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल मेलरोज कम्पाउंड निकट शेरवानी क्षेत्र में मंगलवार की रात एक युवक जो कि पेशे से अधिवक्ता बताया जाता है,अपने कमरे में मृत मिला । करीब 35 वर्षीय यह युवक किराए के कमरे में अकेले रहता था । सम्भवतः युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई हो ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 9 बजे मकान मालिक सूरज साह ने पुलिस को सूचना दी कि उनके मकान में बागेश्वर निवासी मनोज डसीला किराए में रहता है । उसका कमरा नहीं खुल रहा है और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है । जबकि कमरे की लाइट जली है । इस सूचना पर सीओ विभा दीक्षित,कोतवाल धर्मवीर सोलंकी व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर देखा तो मनोज मृत अवस्था में मिला । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरा और लाश को मोर्चरी में रखवा दिया ।

ALSO READ:  नैनीताल की टैक्सी यूनियन के प्रार्थना पत्र की सुनवाई में हाईकोर्ट ने दिए अहम निर्देश ।

बताया गया है कि युवक शादी शुदा है । उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो गई थी । जबकि एक छोटी बच्ची अपनी दादी के साथ बागेश्वर में ही रहती है । मनोज ने लॉ की पढ़ाई की थी ।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है । परिजनों के यहां पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा ।

ALSO READ:  बड़कोट,उत्तरकाशी के नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत,जिला सत्र न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के ट्रायल पर रोक लगाई ।

मकान मालिक सूरज साह के अनुसार वह तीन दिन से परिवार सहित नैनीताल से बाहर थे । जब शाम आठ बजे घर पहुंचे तो उन्होंने मनोज का कमरा बन्द पाया । कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी कमरा न खुलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी ।

 

You missed

You cannot copy content of this page