खबर शेयर करें 👉

निजी स्कूल की अध्यापिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है । जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गीतांजलि देऊपा(28) पत्नी अभिनव सिंह निवासी मुखानी, फतेहपुर के एक स्कूल में अध्यापिका थी। विगत दिवस सोमवार को रोज की तरह वह स्कूल गई थी।दोपहर करीब 2:30 बजे गीतांजलि ने अपनी महिला दोस्त को फोन करके बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है।

ALSO READ:  निर्माणाधीन पानी की टंकी की शटरिंग हटाने के दौरान दम घुटने से मां व दो बेटों की मौत ।

परिजनों को इस बात की सूचना मिलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई उन्होंने गीतांजलि की खोजबीन शुरू कर दी काफी ढूंढने के बाद चारधाम मंदिर के पीछे जंगल तक पहुंच गए जहां उनको गीतांजलि बेसुध हालत में पड़ी हुई मिली। आनन-फानन में गीतांजलि को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

You missed

You cannot copy content of this page