नैनीताल । अंकिता भंडारी हत्याकांड की सी बी आई जांच हाईकोर्ट की निगरानी में किये जाने की मांग को लेकर मंगलवार की शाम नैनीताल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में विशाल केंडिल मार्च आयोजित हुआ । इस दौरान जुलूस में शामिल सैकड़ों लोग हाथों में मोमबत्तियां लिए हुए “अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तुम्हारे कातिल जिंदा हैं, ‘वी आई पी कौन है सरकार क्यों मौन है ? के नारे लगा रहे थे । इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री व सरकार पर वी आई पी को बचाने के गम्भीर आरोप लगाए ।

मंगलवार शाम करीब 5 बजे मल्लीताल के पंत पार्क में कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और अंकिता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हुए। सभी ने मिलकर पंत पार्क से मॉल रोड होते हुए तल्लीताल गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। वहां पहुँचकर नेता प्रतिपक्ष ने महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि ये आरोपी बड़ी पहुँच के हैं और उन्हें राज्य के साथ केंद्र सरकार का भी संरक्षण है।
उन्होंने मुख्यमंत्री के अंकिता के परिजनों से मिलने के बयान पर कहा कि वो तब क्यों नहीं मिले जब परिवार के आंसू आ रहे थे और वो न्याय के लिए धक्के खा रहा था ?
कहा कि अगर सरकार की नीयत साफ है तो हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच करानी चाहिए। ये भी कहा कि आज इस मामले में सभी प्रदेशवासी एकजुट हैं और भाजपा को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, विधायक सुमित हृदेश, पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत, संजीव आर्या, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल,पूर्व अपर महाधिवक्ता अवतार सिंह रावत, नगराध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, प्रशांत जोशी, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, मुकेश जोशी, सतीश टम्टा, राजेन्द्र बिष्ट,गोपाल बिष्ट,संजय साह, संजय आर्या, देवेंद्र चुनौतिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल,डॉ. गणेश उपाध्याय, राजेन्द्र खनवाल, मयंक भट्ट, हरीश पनेरू, जया कर्नाटक, राधा आर्या, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, केदार पलड़िया, डॉ. सुरेश डालाकोटी, पी सी गोरखा, कमलेश तिवारी, प्रदीप सिंह नेगी, सुमित कुमार, रुचिर साह, नीरज तिवारी,भोला भट्ट, शिवम बजाज, अंकित साह, धीरज बिष्ट, कैलाश अधिकारी, सपना बिष्ट,बेला नेगी आदि मौजूद थे।


