खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल विधान सभा सीट में 54.92 फीसदी मतदान हुआ । मतदान समाप्ति के बाद कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य को नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी,गिरीश पपनै,दीपक रुबाली,किसन नेगी, मारुति साह, नीरज जोशी,कैलाश अधिकारी,जे के शर्मा,कुंदन बिष्ट सहित तमाम नेताओं ने अपने अपने क्षेत्र में हुए मतदान का ब्यौरा दिया।  जिसके बाद कांग्रेसियों ने विजयी मुद्रा में फोटो खींचकर सोशियल मीडिया में जारी की है । नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि नैनीताल शहर में कांग्रेस हमेशा की तरह बढ़त बनायेगी ।

You missed

You cannot copy content of this page