खबर शेयर करें 👉

देहरादून । शीघ्र नियुक्ति की मांग को लेकर राजधानी स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में 22 दिन से  अनिश्चितकालीन धरना दे रहे यूकेएसएसएससी से चयनित 1371 सहायक अध्यापकों ने आज धरना स्थल से ही सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,शिक्षामंत्री डॉ धन सिंह रावत,राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर अपना दुःख व्यक्त किया और तीन माह पूर्व आयोग से चयन संस्तुति हो जाने के बावजूद नियुक्ति पर लगी रोक हटाए जाने का आग्रह किया है।

 

अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति के लिए रोज अनूठे तरीकों के माध्यम से सरकार,विभाग और न्यायालय तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सरकार है कि उनकी सुध लेने को तैयार नहीं। इससे पूर्व भी धरने में प्रदर्शनरत सहायक अध्यापक चयनित अभ्यर्थियों ने निदेशालय परिसर में अभियान चलाकर एक क्विंटल कूड़ा उठाया था और धरने पर ही कक्षाएं भी चलाई थीं।

ALSO READ:  नैनीताल की टैक्सी यूनियन के प्रार्थना पत्र की सुनवाई में हाईकोर्ट ने दिए अहम निर्देश ।

 

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और शिक्षा विभाग के द्वारा शीघ्र ही उनकी नियुक्ति के लिए ठोस प्रयास नहीं किए गए तो सभी चयनित 1371 अभ्यर्थी अपने परिवार के साथ भूख हड़ताल और आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सरकार और शिक्षा विभाग की होगी।

चयनितों ने कहा कि आज राज्य के दुर्गम विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से बच्चे टी सी कटवा रहे हैं अनेक विद्यालय बंद होने की कगार में हैं। हजारों विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। जगह- जगह से राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की मांग की जा रही है। सभी चयनित अभ्यर्थी अति दुर्गम विद्यालयों में जाकर नौनिहालों का भविष्य बनाना चाहते हैं लेकिन राज्य की सरकार परीक्षा पास कर चयनित हुए शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में उदासीन बनी हुई है।

ALSO READ:  मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में विद्यालय के मैदान में ब्लॉक स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

16 अप्रैल से चल रहे इस अनिश्चितकालीन धरने के बाईसवें दिन आज रीना,स्वाति,निशा,सिखा,अदिति,नितिन,गोपाल,ऐश्वर्या, आकांक्षा,अनीता,संदीप,तनवीर,आरती,बबीता,भावना,अतुल,अमित,जगदीश सिंह,अजय,विमल सहित सभी जिलों के चयनित दर्जनों अभ्यर्थी धरने पर जुटे रहे।

प्रतिवेदक
समस्त एलo टीo चयनित अभ्यर्थी 2024-25

You cannot copy content of this page