खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी शुक्रवार को नैनीताल पहुंचे । जहां कुछ देर के लिये वे माल रोड में जाम में फंस गए । इस दौरान प्रशसंकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ फोटो खिंचवाए ।

 

महेंद्र सिंह धौनी को मल्लीताल पुलिस ने जाम व प्रशसकों की भीड़ से निकालकर मल्लीताल मस्जिद चौराहे से आगे तक पहुंचाया । वे यहां रास्ता भी भटक गए । वे पहले हाईकोर्ट से सैनिक स्कूल की तरफ व फिर ओक पार्क चले गए । बाद में वे पंगोट चले गए । जहां उनके दो तीन दिन रुकने की संभावना है ।

ALSO READ:  नैनीताल की भाजपा नेत्री विमला अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी,पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,

 

महेंद्र सिंह धौनी 13 नवम्बर से नैनीताल व अल्मोड़ा दौरे पर हैं । उन्होंने तीन दिन अपने गृह जनपद अल्मोड़ा के ल्वाली गांव व वहां के निकटवर्ती क्षेत्र नाटाडोल में बिताए ।

ALSO READ:  नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव व जी एम कुमाऊं मंडल विकास निगम बदले गए ।

नैनीताल में पत्रकारों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई । लेकिन उन्होंने इतना ही कहा कि अपने पैतृक गांव जाकर उन्हें खुशी हुई है । उन्होंने पत्रकारों के साथ फोटो खिंचाकर आराम करने देने का आग्रह किया ।

You missed

You cannot copy content of this page