नैनीताल।सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित 69वें दुर्गा पूजा महोत्सव के दूसरे दिन मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। जबकि डीएसए मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
महोत्सव के तहत सोमवार को मन्दिर में महा सप्तमी पूजा,पुष्पांजलि व दोपहर में सुंदरकांड पाठ किया गया।
 सुंदरकांड पाठ में आयुष भंडारी,गौरव जोशी, कार्तिक भट्ट, सुमन साह, हेमा नेगी, मंजू रौतेला, रश्मि राणा, मीनू बुधलाकोटी,मंजू पांडे,तृप्तिगुहा मजुमदार, नीमा भंडारी, अनीता साह, मुन्नी पाण्डे, कुसुमलता, चित्रा शर्मा,मोमिता मजुमदार शामिल रही।
 कलकत्ता से पहुंचे शुभ चक्रवती द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।
विधायक सरिता आर्या व दर्जा राज्य मंत्री रेनु अधिकारी ने फ्लैट मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। जिसमें लवली पब्लिक स्कूल, नैनी पब्लिक स्कूल, अमेरिकन किड्स के अलावा गोल्ज्यू ग्रुप नैनीताल, घुघुति कला संस्कृति संस्था,कुमाऊनी संस्कृति उत्थान मंच खुर्पाताल नैनीताल, कुमाऊं संस्कृति कला दर्शन लोहाघाट ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शायं को स्टार नाइट कार्यक्रम में लोक कलाकार इंदर आर्य और मेघा चंद्रा  के गीतों पर दर्शक खूब झूमे।उन्होंने  हे मधु ,सवारी सवारी ,गुलाबी शरारा, ए के 47 हाथ मा,मॉडर्न कुमाऊं,लहँगा,हिट मधुली, हफ्ते में ऐतवार का दिन कोशी गाड़ा धाना ,इंटर में फेल, मधुली हीरा, मैं छु ठेठ पहाड़ी सहित अन्य गानों की प्रस्तुति दी।
इस दौरान दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फ़र्त्याल, राकेश कुमार, दिनेश भट्ट, उमेश मिश्रा, सुरेश चन्द्र  चौधरी,विनोद पन्त, केपी साह, दीपक गुरुरानी, शंकर गुहा मजूमदार, शिवराज नेगी,भास्कर महतोलिया, पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल,ई.एच सी एस खेतवाल,
पीके शर्मा,भास्कर बिष्ट ,विकाश वर्मा ,अमन महाजन ,यश शर्मा  सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page