खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल सीट से भाजपा  से टिकट न मिलने से अत्यंत नाराज हुए दिनेश आर्य भी अब मान गए हैं । आज वे नैनीताल में पार्टी कार्यालय पहुंचे तो पार्टी प्रत्याशी सरिता आर्य ने उनको न केवल जन्मदिन की बधाई दी वरन कार्यालय में उनके जन्मदिन पर केक भी काटा गया । दिनेश आर्य के पार्टी कार्यालय पहुंचने से भाजपा को बड़ी ताकत मिली है । अब पार्टी के नाराज सभी नेता मान गए हैं । केवल हेम आर्य ही नाराज हैं और वे आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं । इससे पहले मोहन पाल, प्रकाश आर्य,कमला आर्य,अम्बा आर्य भी पार्टी की मुख्य धारा से जुड़ चुके हैं । दिनेश आर्य ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिये नामांकन पत्र भी खरीदा था । उन्होंने बकायदा प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर पार्टी जे खिलाफ बगावत का एलान किया था । लेकिन पार्टी नेताओं के आग्रह के बाद वे आज पार्टी ऑफिस आये । जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ ।

ALSO READ:  क्या यह नैनीताल की बड़ी समस्या थी ? 1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित, जिलाधिकारी ने पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

You missed

You cannot copy content of this page