खबर शेयर करें 👉

27 वर्षीया विवाहिता 25 जनवरी, 2022 से लापता है। उसकी खोजबीन करते परिजन थक चुके हैं, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका है। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांडा बागेश्वर के मलसूना गांव निवासी 27 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी नरेंद्र भौर्याल गत 25 जनवरी को दिन में घर से अपने मायके मजगांव कमेड़ीदेवी जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह न तो मायके पहुंची और न ही वापस लौटी। तब से परिजन लगातार उसे खोज रहे हैं, लेकिन कहीं भी पता नहीं चला है। अंतत: थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुगदी दर्ज कराई है। परिजनों के मुताबिक महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, बीमारी का इलाज भी चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला का फोटो आस पास के थानों को भिजवाया है ।

You missed

You cannot copy content of this page