खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भारतीय मजदूर संघ का गुरुवार को अंबेडकर भवन तल्लीताल में जिला सम्मेलन आयोजित किया गया । इस सम्मेलन में प्राणी उद्यान के कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की ।

 

 

     इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नैनीताल सचिन नेगी थे । जबकि विशिष्ट अतिथि भारतीय मजदूर संघ के संरक्षक रमेश चन्द्र जोशी,जिलाध्यक्ष प्रेम चन्द्र दुम्का व जिला प्रभारी पूरन चन्द्र चौबे थे । सम्मेलन में वक्ताओं ने मजदूर संघ की नीतियों पर चर्चा की गई तथा घटक संघों से एकजुट रहकर अपनी शक्ति बढ़ाने का आह्वान किया । साथ ही उत्पीड़न बर्दाश्त न करने को कहा ।
   सम्मेलन में प्राणी उद्यान कर्मचारी संघ का गठन भी किया गया । जिसमें नवीन सिंह मनराल को अध्यक्ष, कृपाल सिंह पडियार को उपाध्यक्ष, राहुल सिंह बिष्ट को मंत्री,भरत मासीवाल को उप मंत्री, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह मेहरा, सदस्य प्रकाश रावत,प्रताप राम टम्टा,कमल बिष्ट मीनाक्षी आर्य,रमेश जोशी व संरक्षक मदन गैड़ा को बनाया गया ।
   बैठक में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी प्रेमा बिष्ट, विकास जोशी,वीरेंद्र ख़ंकरियाल,जगदीश प्रकाश,हरीश चौधरी,केशव राम,आनन्द भट्ट,रेनु मेहरा,नीरू बिष्ट, गोविंद सिंह,अजय,योगेश कुमार, संदीप कुमार, प्रदीप देवली,मीना अधिकारी,भावना दोरियाल, प्रवीण देवली,जिला ज्वाइन प्रमुख आर एस एस दरबान सिंह गैड़ा आदि मौजूद थे ।
ALSO READ:  वीडियो --: प्रशासनिक आदेश से नहीं हो सकती उत्तराखण्ड हाईकोर्ट शिफ्टिंग, उत्तराखण्ड आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में हुई अधिवक्ताओं की बैठक, राज्य की मूल अवधारणा का सम्मान करना हो नैतिक कर्तव्य,

You missed

You cannot copy content of this page