खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी नगर निकायों व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि दीपावली त्यौहार के बाद नगरीय क्षेत्रान्तर्गत पटाखों एवं अन्य सामग्री से काफी मात्रा में कूड़ा एवं गंदगी हुई है। सभी अधिकारी अपने अपने नगर क्षेत्रान्तर्गत पूर्ण सफाई व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करते हुए फोटो उपलब्ध कराएंगे।

ALSO READ:  वीडियो --: कहलक्वीरा श्यामखेत में जल संस्थान ने शुरू किया पेयजल टैंकों का सफाई अभियान, कहलक्वीरा में साफ हुआ 25 हजार लीटर का टैंक ।

 

हल्द्वानी नगर में सफाई कार्य हेतु अतिरिक्त कार्मिक तैनात करते हुए आयुक्त नगर निगम स्वयं इस अभियान का नेतृत्व करेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर सभी निकायों में चलाए जा रहे इस अभियान के भी आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी नोडल अधिकारी रहेंगे तथा सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत से सूचना फोटो सहित एकत्रित कर जिला कार्यालय नैनीताल एवं शासन को तत्काल प्रेषित करेंगे।

ALSO READ:  कैसे संवरेगा भविष्य, 1 प्रवक्ता के भरोसे चल रहा बेतालघाट का एकमात्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, उनके पास प्रभारी प्रधानाचार्य का चार्ज भी, साइंस वर्ग में इस वर्ष नहीं हुए कोई प्रवेश, व्यापार मंडल ने बी ई ओ, को सौंपा ज्ञापन ।

You missed

You cannot copy content of this page