हल्द्वानी । पर्वतीय मोहल्ला हल्द्वानी क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय व हल्द्वानी तहसील के दस्तावेज लेखक गोपाल दत्त खोलिया का हृदयाघात से निधन हो गया । वे करीब 60 वर्ष के थे । वे अपने पीछे पत्नी, पुत्री, दो पुत्रों, सहित बड़े भाई शंकर दत्त खोलिया व उनका परिवार रोता बिलखता छोड़ गए हैं । उनकी शुक्रवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में अंत्येष्टि की गई । उनके परिजनों के अनुसार अभी 3 हफ्ते पूर्व ही उनकी माँ का निधन हुआ था ।
बताया गया है कि गुरुवार की सुबह वे रोज की तरह तहसील गए । लेकिन वे अचानक कुर्सी से गिर गए । उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें सी पी आर,देकर बचाने की कोशिश की और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
स्व.गोपाल खोलिया हल्द्वानी तहसील व पर्वतीय मोहल्ला बरेली रोड में काफी लोकप्रिय थे । उनके अंतिम संस्कार में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,जिला बार एसोसियशन नैनीताल के महासचिव दीपक रुबाली, व्यापार मंडल तल्लीताल के पूर्व महासचिव हेमंत रुबाली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अधिवक्ता, हल्द्वानी तहसील व सिविल कोर्ट के कई कर्मचारी शामिल थे ।


