खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल द्वारा जिले में चयनित 07 भूकंप प्रभावित स्थानों में आज 15 नवम्बर को मॉक ड्रिल की जा रही है ।
   इन स्थानों में बीडी पांडे अस्पताल मल्लीताल, बल्यूटिया शॉपिंग काम्पलैक्स हल्द्वानी, सेंचुरी पल्प एवं पेपर मिल लालकुआं, राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर, खैरना बाजार श्री कैंची धाम, नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन मल्लीताल, मिनी स्टेडियम हल्द्वानी आदि पर भूकंप पूर्वाभ्यास किया जाएगा ।
  अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी के अनुसार मॉक अभ्यास शनिवार 15 नवंबर  को 8:30 बजे से अपराहन 3:45 बजे तक किया जाएगा। साथ ही एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष जिलाधिकारी कार्यालय, नैनीताल/एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष तहसील मुख्यालय नैनीताल, श्री कैंची धाम, हल्द्वानी, लालकुआं एवं रामनगर में इसकी ब्रीफिंग  की जाएगी।

You cannot copy content of this page