खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने डॉ0 भुवन आर्य को भाजपा जिला कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है । डॉ0 भुवन आर्य के जिला कार्यकारिणी सदस्य बनने पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है ।

ALSO READ:  बड़कोट,उत्तरकाशी के नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत,जिला सत्र न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के ट्रायल पर रोक लगाई ।

इधर डॉ भुवन चन्द्र आर्य ने भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नैनीताल मनोनीत होने पर भारतीय जनता पार्टी संगठन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, जिला प्रभारी कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,नैनीताल की विधायक सरिता आर्या, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट,पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत आदि का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है एवं भारतीय जनता पार्टी के लिए निष्ठा एवं लगन के साथ काम करने का विश्वास दिलाया है।

You missed

You cannot copy content of this page