खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बुधवार को असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें डी.एस.बी परिसर की छात्रा डॉ. प्रियंका विश्वकर्मा ने सफलता हासिल की है। डॉ. प्रियंका ने प्रो. नीता बोरा शर्मा के निर्देशन में ‘उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में जनहित याचिकाएं’ विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया है। प्रियंका ने 2017 में यू.सेट. , 2018 में नेट तथा 2022 में पी.एच.डी. की डिग्री प्राप्त की। प्रियंका के चयन पर राजनीति विज्ञान विभाग, डी.एस.बी. परिसर नैनीताल ने खुशी जतायी। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय शोध निर्देशक प्रो. नीता बोरा शर्मा तथा अपने माता- पिता को दिया। डॉक्टर प्रियंका की सफलता पर डीएसडब्ल्यू प्रो संजय पंत ,कूटा अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी ,महासचिव डॉक्टर विजय कुमार , प्रो नीलू लोधियाल ,उपसचिव डॉक्टर संतोष कुमार , डॉक्टर दीपक कुमार ,डॉक्टर पैनी जोशी ,डॉक्टर दीपिका पंत सहित डॉक्टर नागेंद्र शर्मा ,डॉक्टर रितेश साह ,विभाग की डॉक्टर कल्पना अग्रहरी ,डॉक्टर भूमिका ,डॉक्टर हरदेश कुमार ,डॉक्टर मोहित रौतेला ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी है ।

ALSO READ:  चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट -: बेस्ट नेट (जजेज) श्रेणी में जस्टिस जितेंद्र के.रांका विजेता व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश मनोज के.गुप्ता उप विजेता रहे, लोकभवन गोल्फ कोर्स में हुआ पुरुस्कार वितरण समारोह,

You missed

You cannot copy content of this page