खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  कुमाऊं विश्व विद्यालय डी एस बी परिसर  के छात्र संघ चुनाव के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी शुभम बिष्ट ने जीत दर्ज की है । उन्होने अपने प्रतिद्वंदी सुभम कुमार को 388 वोट से हराया  । जबकि ए बी वी पी प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे । शुभम को कुल 1192 वोट पड़े जबकि शुभम कुमार को 804 व मोहित पंत को 758 वोट मिले।

ALSO READ:  लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल ने शैले हॉल में किया माता की चौकी का शानदार आयोजन,

चुनाव परिणामों की जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी डॉ0 एच एस बिष्ट ने बताया कि सचिव पद राहुलनेगी विजयी रहे । इस पद पर प्रिंस गाड़िया और राहुल नेगी की कांटे की टक्कर रही । राहुल नेगी ने अपने प्रतिद्वंदी  गाड़िया को 213 वोटों से हराते हुए जीत दर्ज की है। प्रिंस गाड़िया को 1256 राहुल नेगी को 1469 वोट मिले। उप सचिव पद पर गौरव जोशी जीते । इस पद पर देवराज सिंह राणा 691, कुनाल आर्या को 470 व  गौरव जोशी 1451 मत मिले । छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कंचन भट्ट व कोषाध्यक्ष में संतोष आर्या निर्विरोध चुने गए हैं। इससे पहले सुबह से हुए मतदान में 5300 छात्रों में सिर्फ 2807 छात्र छात्राओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। 3 बजे बाद मतगणना शुरू हुई जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए।

You missed

You cannot copy content of this page