खबर शेयर करें 👉

भीमताल। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने डीके डालाकोटी को लगातार चौथी बार भीमताल का नगर अध्यक्ष बनाया है। डालाकोटी वर्ष 2008 से लगातार नगर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाले हैं। इससे पूर्व ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पांच वर्ष और ब्लॉक अध्यक्ष मानव अधिकार कांग्रेस के रूप में पांच वर्ष कार्य किया गया। 2013 में कांग्रेस के टिकट पर नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा। उन्होंने इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, चेयरमैन नगर पंचायत भीमताल देवेंद्र सिंह चनौतिया, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी का आभार जताया है। इधर डालाकोटी के पुनः नगर अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है ।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

 

इधर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने अमिया गांव के प्रेम महरा को भीमताल ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया है। प्रेम मेहरा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रेम मेहरा की पत्नी रेनू महेरा अमिया गांव की प्रधान हैं। सामाजिक कार्यों में काफी भागीदारी के चलते पार्टी व संगठन में भी उनकी अच्छी पकड़ है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल समेत प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। उनके ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, चेयरमैन नगर पंचायत भीमताल देवेंद्र सिंह चनौतिया, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, डॉ केदार पलड़िया, धर्मेंद्र शर्मा, समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

You missed

You cannot copy content of this page