खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिला एवं सत्र न्यायाधीश नैनीताल हरीश कुमार गोयल का स्थान्तरण प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पौड़ी होने पर गुरुवार को जिला बार एसोसियशन द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई ।

 

   इस मौके पर अधिवक्ताओं ने जिला न्यायाधीश के पद पर रहते हुए हरीश गोयल के व्यवहार व कार्य प्रणाली की सराहना की । जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरीश गोयल ने उनके कार्यकाल के दौरान अधिवक्ताओं द्वारा दिये गए सहयोग के प्रति आभार जताया ।
  इस मौके पर अपर जिला न्यायाधीश प्रथम संजीव कुमार,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश,सिविल जज हर्ष यादव,उर्बशी रावत,रुचिका गोयल, बार एसोसियशन अध्यक्ष भगवत प्रसाद,महासचिव दीपक रुबाली, प्रीति साह,शरद साह,ज्योति प्रकाश,नीरज साह,हरिशंकर कंसल,संजय सुयाल, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील शर्मा, जिला न्यायालय के अधिकारी,कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page