खबर शेयर करें 👉

लखनऊ । आर्मी मेडिकल कोर में सूबेदार, भुवन चन्द्रा (भुवन चन्द्र पालीवाल) बुधवार को सेना में 30 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए । उनकी सेवानिवृत्ति पर ए एम सी मुख्यालय लखनऊ में विदाई समारोह का आयोजन हुआ । जिसमें एम एम सी मुख्यालय के शीर्ष अधिकारी, बड़ी संख्या में जे सी ओ व स्टाफ के अन्य लोग भी शामिल थे ।

ALSO READ:  साह चौधरी समाज ने वरिष्ठ नागरिकों और होनहारों को किया सम्मानित, नवीन और सुरेश लाल साह को मिला बिश्नी देवी सम्मान,अमिता साह व बिशना साह को मिला साहित्यिक क्षेत्र का सम्मान,

इस मौके पर उनके सहयोगियों ने उनके व्यवहार,कर्तव्यनिष्ठा, कठोर अनुशासन व समय के प्रति पाबंदी की खूब सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया ।

भुवन चन्द्र पालीवाल, ग्राम गुणादित्य तोक जैशोली अल्मोड़ा निवासी हैं । वे 1995 में कठिन परिश्रम के बाद सेना की मेडिकल कोर में भर्ती हुए थे । उनके पिता स्व. श्री शिबदत्त पालीवाल व माता  स्व.श्रीमती चनुली देवी, भुवन के मेडिकल कोर में भर्ती होने से खुश रहते थे । उनकी पत्नी श्रीमती दीपा,पुत्र पवन चन्द्रा व पुत्री ज्योति कमलुवागांजा हल्द्वानी में रहते हैं ।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

 

 

You missed

You cannot copy content of this page