खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन ने मंगलवार को कालाढूंगी रोड में लैंड्सएन्ड की पहाड़ी में वृक्षारोपण किया ।
इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी यशपाल रावत व योगेश साह के निर्देशन में विभिन्न प्रजाति के 50 से अधिक पौंधे रोप गए । वृक्षारोपण से पूर्व यशपाल रावत ने सावन माह के महत्व पर चर्चा की और धरती की रक्षा के लिये अधिकाधिक वृक्षारोपण करने व रोपे गए वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया । इस अवसर पर पेंशनरों ने आसपास फैले प्लास्टिक व कूड़े कचरे की सफाई की । जिसमें घोड़ा चालकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
वृक्षारोपण में यशपाल रावत,योगेश साह,जी सी उप्रेती,गंगाराम,एन बी पन्त,उमेश जोशी,डी एस कठायत,सुनील साह,के एस कार्की,वाई के साह,एच एस मेहरा,मंजू बिष्ट,हेमलता जोशी,सुमनलता कंडवाल,चंद्रकांता खोलिया,मुन्नी थापा, योगेश सहित अन्य पेंशनर्स शामिल थे ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

You missed

You cannot copy content of this page