खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । इंस्ट्राग्राम पर हुई पहचान के बाद गुजरात के लड़के का नैनीताल की एक लड़की से इस कदर प्यार हुआ कि वह उससे मिलने न केवल नैनीताल पहुंच गया बल्कि पहली ही मुलाकात में सार्वजनिक स्थान पर  अश्लील हरकत करने लगे । शुक्रवार को पाषाण देवी मंदिर के समीप ये दोनों प्रेमी युगल सड़क के किनारे सरेआम अश्लीलता कर रहे थे तो कुछ लोगों ने उन्हें देखा और तल्लीताल थानाध्यक्ष रोहितास सागर को मामले की जानकारी दी । थानाध्यक्ष रोहितास सागर चीता मोबाइल प्रभारी शिवराज राणा के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रेमी युगल से पकड़ लिया और उनके परिजनों को सूचित किया । साथ ही दोनों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया । लड़के के मोबाइल की जांच पर पता चला कि उसके 56 गर्लफ्रेंड पहले से हैं उनके साथ उसकी फोटो भी हैं । यह जानकर लड़की सन्न रह गई । थानाध्यक्ष ने लड़की को समझाया कि मोबाइल से उपजा प्यार अत्यंत खतरनाक व घातक है । यह हनीट्रैप का भी माध्यम है । पुलिस ने भविष्य में एक दूसरे से बात न करने की चेतावनी के बाद छोड़ दिया ।

You cannot copy content of this page