खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित फागोत्सव के अंतर्गत  शनिवार को रामसेवक सभा के बाल कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण की ‘फूलों की होली’ पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किये। साथ ही बृजमोहन जोशी द्वारा प्रशिक्षित  ग्राम सभा भूमियाधार के बाल कलाकारों द्वारा होली गायन किया।
   शनिवार को फागोत्सव के दौरान समाज सेवी मनोज साह एवं राष्ट्रपति पुरुष्कार प्राप्त शिक्षिका डा. रेनू बिष्ट को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। फागोत्सव का संचालन मुकेश जोशी,  नवीन पांडे एवं मीनाक्षी कीर्ति ने किया।
इस अवसर पर रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, संरक्षक गिरीश जोशी, प्रबंधक विमल चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, अशोक साह,  राजेंद्र साह, मुकेश जोशी, बिमल साह, मुकुल जोशी, हरीश राणा, कमलेश ढौंढियाल, सतीश पांडे, आशू बोरा,  मिथिलेश पांडे, भीम सिंह कार्की, हिमांशु जोशी, मोहित साह, दीपक साह, प्रदीप जेठी, अतुल साह, डा मनोज बिष्ट, दीप गुर्रानी, गिरीश भट्ट, हीरा रावत, हिमांशु ओली, रानी साह, सरस्वती खेतवाल, अमिता साह, मीनू बुधलाकोटी, गीता साह, कलावती असवाल,  भारती साह , आभा साह, विनीता पांडे,  सुमन साह, प्रेमा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
ALSO READ:  वीडियो -: जिला बार एसोसिएशन, नैनीताल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्व० प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित "प्रथम ज़िला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट  का बुधवार को बार सभागार में हुआ भव्य समापन ।

You missed

You cannot copy content of this page