खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  तेज रफ्तार कार ताकुला के पास अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई ।  गनीमत रही कि कार खाई में गिरने से बच गई और बड़ा हादसा होने से टल गया ।

बताया गया है कि हरियाणा के कुछ पर्यटक अपनी कार संख्या एचआर 29 ए वाई 1606 से तेज रफ्तार में नैनीताल की तरफ आ रहे थे । किन्तु सड़क गीली होने के कारण कार अनियंत्रित होकर  ताकुला के पास डिवाइडर से टकराकर रुक गई । मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल हरियाणा के पर्यटको को कार से बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी।

ALSO READ:  उक्रांद के संस्थापक सदस्य व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र रजवार के निधन पर शोक सभा का आयोजन ।

स्थानीय निवासी पुनीत शाह ने बताया कि पुलिस के आने से पहले ही तत्काल ही पर्यटकों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाल कर दूसरे वाहनों के माध्यम से नैनीताल उनके होटलो में भेज दिया गया।

ALSO READ:  क्या यह नैनीताल की बड़ी समस्या थी ? 1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित, जिलाधिकारी ने पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

You missed

You cannot copy content of this page