खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया है कि  उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के आदेशों के क्रम में हल्द्वानी स्थित रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जानी प्रस्तावित है।

अतिक्रमण क्षेत्र थाना वनभूलपुरा मे निवास कर रहे शस्त्र लाईसेंस धारकों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान लाईसेन्सी शस्त्र के दुरूपयोग की सम्भावना के दृष्टिगत उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आदेश दिये हैं कि रेलवे भूमि के अतिक्रमण क्षेत्र में जो भी लाईसेंस धारक निवास करते हैं एवं अन्य जनपदों से स्वीकृत लाईसेंस धारक जो वर्तमान मे थाना वनभूलपुरा क्षेत्रार्न्तगत निवास कर रहे हैं, उनके लाईसेंसी शस्त्रों को अग्रिम आदेशों तक तत्काल जमा कराना सुनिश्चित करें।

ALSO READ:  नैनीताल की टैक्सी यूनियन के प्रार्थना पत्र की सुनवाई में हाईकोर्ट ने दिए अहम निर्देश ।

————————
जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल 8171555477

You missed

You cannot copy content of this page