खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । शनिवार को नैनीताल जिले के कोटाबाग क्षेत्र में दिल्ली नम्बर की एक कार गहरी खाई में जा गिरी । जिसमें 5 लोगों के मौके पर ही मौत होने की सूचना है ।

ग्रामीणों के अनुसार कोटाबाग ब्लॉक के बाघिनी पुल पर बड़ा हादसा हुआ है । यहां देवीधूरा सौड़ मोटर मार्ग में कार लगभग 500 मीटर गहरी खाई में कार गिरी है । बताया जा रहा है कि कार सवार पांच लोगों की घटना पर ही मौत हो गई है । यह सड़क पी एम जी एस वाई के तहत बनी है ।

ALSO READ:  लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल ने शैले हॉल में किया माता की चौकी का शानदार आयोजन,

 

जिस जगह पर हादसा हुआ है उस स्थान पर काफी मलबा गिरा हुआ था जिस कारण कार चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार गहरी खाई में गिर गई।  दुर्घटनाग्रस्त कार का नम्बर डीएल 5सीसी0957 है। कार खाई में गिरी देख मौके पर ग्रामीण पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। जिन्हें काफी मशक्कत के बाद सड़क में लाया गया ।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 5 जून को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर

उनकी पहचान रवि प्रताप सिह उम्र 25 निवासी बिजली फार्म, सुखमीत सिंह उम्र 28 बिजली फार्म, जगरूप सिंह उम्र 27 निवासी रतनपुरा, गुरसेवक सिंह उम्र 26 निवासी बारादरी फार्म, जस्सू उम्र 25 निवासी बिलासपुर शामिल है। जो पंगोट से घूमकर लौट रहे थे ।

 

 

You missed

You cannot copy content of this page