उत्तराखंड सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में शार्ट सर्किट से आग लगने से हडक़ंप मच गया।  घटना की समय से जानकारी मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने आग में काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।आग लगने की घटना के समय मुख्यमंत्री सचिवालय कार्यालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन व अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। अपर सचिव आनंद वर्धन ने मामले में जांच के आदेश दे दिए है। घटना के कारणों व अग्निशमन उपकरणों की एक्सपायरी डेट जांच के लिए कहा गया है, जिससे घटना के कारणों का पता चल  सके । अधिकारियों ने घटना के कारणों व अग्निशमन उपकरणों की एक्सपायरी डेट जांच के लिए कहा गया है।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page