खबर शेयर करें 👉
  • विकास के लिए भीमताल की जनता देगी हाथ का साथ: भंड़ारी

जगह जगह लोगों ने किया भव्य स्वागत

  • भीमताल। कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने सोमवार को ग्राम सभा पोखराड, बुरांसी, कासियालेख, चौखुटा, परबड़ा, काफली, हरीनगर में समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर समर्थन मांगा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने लोगों से भीमताल के विकास के लिए कांग्रेस को समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा वह पूर्व में रह गये अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। काश्तकारों के लिए मंडी, कोल्ड स्टोरेज, क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा के लिए आईटीआई व पालीटेक्निक कालेज खोले जायेंगे। उन्होंने लोगों से एक बार पुनः मौका देने की अपील की। उन्होंने बताया लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस दौरान राकेश बृजवासी, केडी रूबाली, दीपू फर्त्याल समेत अन्य समर्थक शामिल रहे।

You cannot copy content of this page