खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष  खष्टी बिष्ट का स्वागत किया  । साथ ही भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया ।
    इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट का फूल माला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि  खष्टी बिष्ट को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद महिला कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पहले के भांति बेहतर कार्य करेगी। ।
      इस दौरान आयोजित सभा में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने  कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी से आमजन का जीना दूभर हो चुका है। सरकार को गहरी नींद से जगाने व  सदबुद्धि लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
 नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि पार्टी द्वारा उनको जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और पार्टी को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी।
    सभा में पूर्व सांसद डॉ0 महेंद्र  सिंह पाल,पूर्व दर्जा मंत्री डॉ0रमेश पांडे , डॉ0भावना भट्ट,मुन्नी तिवारी,कमलेश तिवारी,मुकेश जोशी मंटू,हिमांशु पांडे, त्रिभुवन फ़र्त्याल, माया पंत,जानकी आर्य,शीला मेहरा,आशा, मनोज भट्ट जितेंद्र शाह,राजेंद्र व्यास, मनमोहन कनवाल,विरेंद्र बिष्ट ,सभासद राहुल पुजारी,सचिन कुमार,भुवन बिष्ट,विमल चौधरी,बंटू आर्य आदि मौजूद रहे।
ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

You missed

You cannot copy content of this page