खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। नगर के पास महरोड़ा निवासी युवक ने अपनी शादी में बैंड बजाने वाले बैंड संचालक का भुगतान नहीं किया। जिसे लेकर बैंड संचालक ने तल्लीताल थाने में पहुंच गया और तहरीर देकर उक्त व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की ।
जानकारी के अनुसार, नगर के राजा बैंड संचालक ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर बताया है कि बीते दो दिसंबर को महरोड़ा क्षेत्र से एक युवक ने अपनी शादी के लिए उसके वहां से बैंड की बुकिंग की थी, जिसका सौदा 14 हजार रुपये में तय हुआ था।
लेकिन शादी होने के बाद उसे महज चार हजार का ही भुगतान किया गया। जब बैंड संचालक ने शेष राशि का भुगतान करने को युवक से कहा तो उसने शेष भुगतान करने से मना कर दिया।
 एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

You missed

You cannot copy content of this page