खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में होने वाले योग महोत्सव के लिये जारी निमंत्रण पत्र में जिले के सभी भाजपा विधायकों को विशिष्ट अतिथि बनाया गया है । किन्तु इसमें कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश का नाम नहीं है । जिससे इस बारे में लोग चर्चा कर रहे हैं । इस महोत्सव के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एस पी बघेल होंगे ।

ALSO READ:  लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ नैनीताल की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, महेंद्र बिष्ट चौथी बार बने निर्विरोध अध्यक्ष,

जिला प्रशासन द्वारा जारी निमंत्रण कार्ड के अनुसार 21 जून को सुबह 5.30 से 6  बजे तक फ्लैट मैदान में योग के लिये इकट्ठा होना होगा । 6 से 6.40 तक मुख्य अतिथि व अन्य अतिथि महोत्सव को सम्बोधित करेंगे ।6.40 से 7 बजे तक प्रधानमंत्री का सम्बोधन होगा ।7 बजे से 7.45 तक योग होगा और राष्ट्रगान के साथ योग महोत्सव का समापन होगा । इस हेतु डी एस ए मैदान में वाटर फ्रूफ विशाल पंडाल बनाया गया है ।

You missed

You cannot copy content of this page