खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । सोमवार को गेठिया में पूर्व ब्लॉक प्रमुख व मेहरागांव की जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट व डॉ. नेहा गुप्ता ने गेठिया में प्रयास संस्था का उदघाटन किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि गीता बिष्ट और संस्था की अध्यक्ष डॉ.नेहा गुप्ता द्वारा प्रयास संस्था का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया  गया। इस मौके पर गीता बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने स्तर से बहुत अच्छा कार्य करती हैं। समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रयास संस्था से महिलाओं को साथ लेकर काम करने का आह्वान किया और कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर वह भी अपना संस्था को पूर्ण सहयोग करेंगी।
वहीं प्रयास संस्था की अध्यक्ष डॉ. नेहा गुप्ता ने बताया कि प्रयास संस्था का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण अभियान, नशा नहीं दिशा दो अभियान, भिक्षा नहीं शिक्षा दो,बुजुर्ग सेवा अभियान, पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत संस्था कार्य करेगी।
इस दौरान बेस अस्पताल के काउंसलर कुंदन सिंह बिष्ट  ने  कहा कि वह प्रयास संस्था के साथ मिलकर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बढ़ रहे नशे की रोकथाम के लिए युवाओं की काउंसलिंग एवं उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा।
 उदघाटन कार्यक्रम में संस्था की सचिव नेहा बोहरा, उपाध्यक्षा स्वेता,कोषाध्यक्ष दिव्या बर्गली नेगी, कौशल कुमार, दीप्ती,भेटोली स्वयं सहायता समूह की सचिव विनीता बोरा, लक्ष्मण सिंह बोहरा,दीपक नेगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page