खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  सोमवार देर रात हल्द्वानी के गौला पार क्षेत्र में भीषण कार दुर्घटना में चार दोस्तों दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार सोमवार रात कार्तिक डोभाल पुत्र राजेश सिंह डोभाल, चित्रेश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी बद्रीपुरा, अक्षय अहुजा पुत्र महेश अहुजा निवासी पीली कोठी व प्रियांशु अपने दोस्त कमलेश पांडेय के साथ कार से घूमने निकले थे। कुंवरपुर चौराहा स्थित सरोवर एंड स्वीट रेस्टोरेंट के पास आम के पेड़ से उनकी तेज रफ्तार कार टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। कुछ ही देर में काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां डाक्टरों ने कार्तिक डोभाल, चित्रेश गुप्ता, अक्षय आहुजा व प्रियांशु बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। कमलेश पांडेय को गंभीर हालत में एसटीएच रेफर कर दिया।

You missed

You cannot copy content of this page