खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । यूक्रेन में नैनीताल के चार छात्र छात्राओं के फंसे होने की जानकारी मिली है । इनमें पूर्व विधायक  डॉ0नारायण सिंह जंतवाल की बेटी उर्वशी जंतवाल एमबीबीएस की प्रथम वर्ष की छात्रा है। कुर्मांचल बैंक में कार्यरत विवेक जोशी की पुत्री आयुषी जोशी तृतीय वर्ष की छात्रा है। आयुषी की माता बिड़ला स्कूल में शिक्षिका है। उर्वशी यूक्रेन में इवनो फ्रेंकविस्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी की छात्रा है। मनकापुर निवासी होटल प्रबंधक प्रह्लाद रावत के पुत्र राहुल रावत यूक्रेन में एमबीबीएस के फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे है। मल्लीताल बड़ा बाजार के प्रेम सिंह बिष्ट की बेटी प्रेरणा बिष्ट भी यूक्रेन में अध्ययनरत है । प्रेम बिष्ट की मल्लीताल जयलाल साह बाजार में कपड़े की दुकान है ।

You cannot copy content of this page