खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल से हाईकोर्ट गौलापार हल्द्वानी शिफ्ट करने को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में देहरादून में 27 सितंबर को हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं के एक वर्ग में भारी आक्रोश फैल गया है । इन अधिवक्ताओं की गुरुवार को बार सभागार में हुई सरकार की इस कार्यवाही की कड़ी आलोचना करते हुए 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की आम बैठक बुलाने पर सहमति जताई गई ।

 पूर्व सांसद व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ0 महेंद्र पाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हाईकोर्ट शिफ्ट करने का शिगूफा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यह जनांदोलन की भावना के खिलाफ है । एक तरफ सरकार स्थायी राजधानी के मुद्दे को हल नहीं कर पा रही है वहीं दूसरी ओर स्थायी हाईकोर्ट को शिफ्ट करने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । जबकि नैनीताल हाईकोर्ट में भारी भरकम निर्माण कार्य लगातार जारी हैं ।
  पूर्व अध्यक्ष एम सी पन्त,सैययद नदीम मून, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव विकास बहुगुणा सहित सहित कई अन्य अधिवक्ताओं ने आक्रोश भरे स्वर में हाईकोर्ट शिफ्ट करने की चर्चाओं की आलोचना की । कई अधिवक्ताओं ने कहा कि शासन ने इस तरह की कार्यवाही से पूर्व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की भी राय ली जानी चाहिए थी । इस मामले में बार एसोसिएशन को विश्वास में नहीं लिया जा रहा । कुछ अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन से इस मसले पर अपना स्पष्ट मत देने की मांग की । बताया गया कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर जोशी कोर्ट में होने के कारण बैठक में मौजूद नहीं हो सके थे । बार एसोसिएशन के महासचिव ने 12 अक्टूबर को अधिवक्ताओं की आम बैठक बुलाने की जानकारी दी ।
   दूसरी ओर अधिवक्ताओं का एक पक्ष नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने की शुरुआती कार्यवाही शासन स्तर पर होने से खुश है ।
 इस प्रकार नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने व न करने को लेकर हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं में दो गुट बन गए हैं ।
ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

You missed

You cannot copy content of this page