खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव कुमार आर्य चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को नैनीताल में चुनावी रैली निकालेंग । वे रैली की शक्ल में तल्लीताल,मल्लीताल बाजार में जनसम्पर्क करेंगे और दोपहर 12 बजे से मल्लीताल पन्त पार्क में जनसभा करेंगे ।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने बताया कि जनसम्पर्क मल्लीताल बाजार से शुरू होकर माल रोड होते हुए तल्लीताल तक किया जाएगा । जिसका समापन गांधी चौक पर होगा । उसके बाद दोपहर में मल्लीताल पन्त पार्क में सभा होगी । जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम जनता को आमंत्रित किया गया है । इधर शुक्रवार को संजीव आर्य ने हंस निवास में विनोद पांडे के आवास पर, राजमहल कम्पाउंड में सभासद सुरेश चंद्र के नेतृत्व में, स्नोभ्यु सहित अन्य स्थानों में अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में सभाएं की और मतदाताओं से सम्पर्क किया । अन्य वार्डों में उनका पिछले दिनों व्यापक जनसम्पर्क हुआ था और कई लोगों को कांग्रेस से जोड़ा है ।

You cannot copy content of this page