खबर शेयर करें 👉

कुमाऊं में पिछले पांच दिन से चल रहा सातूं आंठू पर्व रविवार को गंवरा महेश की मूर्तियों के विसर्जन के साथ सम्पन्न हो गया । इस दौरान गांव गांव में महिलाएं गंवरा महेश की भक्ति में डूबी रही । साथ ही भजन, कीर्तन के साथ ही झोड़े, चांचरी भी गाये गए ।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

यह पर्व शहरों में भी  पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं ने जगह जगह हर्षोल्लास के साथ मनाया । यह पर्व 16 अगस्त को बिरुड़ पंचमी के दिन शुरू हुआ । मुख्य पर्व 18 अगस्त को सप्तमी व 19 अगस्त को अष्टमी के व्रत का था । इस दौरान घरों में गंवरा महेश व बालक के  डिकरे(प्रतिमाएं) बनाई गई थी । हल्द्वानी में सावित्री कालौनी पर्वतीय मोहल्ला में श्रीमती खष्टी खोलिया के आवास में भी पिछले 5 दिन से सातों आंठू की धूम रही । आज 21 अगस्त रविवार को इन प्रतिमाओं को विधि विधान,पूजा अर्चना के साथ विसर्जित किया

गया ।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page