गौरांशी जोशी के पिता जिला न्यायालय में है कार्यरत ।
नैनीताल । ऑल सैंट्स कॉलेज की छात्रा गौरांशी जोशी ने हाई स्कूल परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर नैनीताल नगर का नाम रोशन किया है । बोर्ड में सफलता अर्जित कर गौरांशी जोशी ने बताया कि उन्होंने दिन -रात मेहनत कर ये सफलता हासिल की है । गौरांशी अपनी इस सफलता को पितृ आशीर्वाद मानती है ।
गौरांशी के पिता गौरव जोशी जिला न्यायालय नैनीताल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व माँ गृहणी हैं ।


