खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  दिल्ली के व्यवसायी व नैनीताल निवासी मोहन चन्द्र कांडपाल का दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । वे करीब 72 वर्ष के थे ।वे अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रों को छोड़ गए हैं ।

स्व0 मोहनचंद कांडपाल का परिवार नैनीताल के चार्टन लॉज में रहता है । उनके छोटे भाई गिरीश कांडपाल का यहां सरस्वती रेस्टोरेंट नाम से प्रतिष्ठान हैं । जबकि एक भाई गणेश कांडपाल पत्रकार व अन्य कारोबार से जुड़े हैं । एक भाई की नैनीताल में सरस्वती साड़ीज नाम से प्रतिष्ठान है । मोहन चन्द्र कांडपाल के आकस्मिक निधन पर यहां पत्रकार संगठनों, व्यापारियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है । स्व0 मोहन चन्द्र कांडपाल के छोटे भाई पत्रकार गणेश कांडपाल ने बताया कि उनका निधन 23 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से हुआ । उनका दिल्ली में फैक्ट्री व अन्य कारोबार है ।

ALSO READ:  नैनीताल में दोपहिया वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूलने पर रोक, शहरी विकास मंत्री राम सिंह कै ड़ा ने जारी किए निर्देश, विधायक सरिता आर्य सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने किया आभार व्यक्त ।

You missed

You cannot copy content of this page