खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । डी एस ए नैनीताल के तत्वाधान में आयोजित द्वितीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार से फ्लैट मैदान में शुरू हो गई है ।

     इस वर्ष यह प्रतियोगिता स्व कैलाश बिष्ट की स्मृति में आयोजित हो रही है । जो कि फुटबॉल, क्रिकेट और हॉकी के बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी थे ।
 इस टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल ने किया । उनके साथ सभी नगर पालिका सभासद व डी एस ए के सभी पदाधिकारी शामिल थे ।
   डी एस ए महासचिव अनिल गड़िया, फुटबॉल सचिव पवन खनायत, बालीबाल सचिव  शैलेन्द्र बर्गली और क्रिकेट सचिव  रवि प्रकाश जोशी ने  मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि कविता गंगोला का स्वागत किया ।
 प्रतियोगिता का उदघाटन मैच ऑल सेंट्स कॉलेज व सेंट जॉन्स के बीच खेला गया । जिसमें ऑल सेंस कॉलेज 3-0 से विजयी  रहा।इस टूर्नामेंट को लेकर खेल प्रेमी जनता में काफी  उत्साह है ।
   सामाजिक कार्यकर्ता कविता गंगोला ने टूर्नामेंट को आगे बढ़ाने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया है और आगे भी उनके द्वारा इस टूर्नामेंट को आगे बढ़ाने में प्रोत्साहन दिया है ।
  इस अवसर में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, डा.मनोज बिष्ट ,भूपेंदर बिष्ट,खीमराज देउपा,गोविंद बोरा, आदि उपस्थित थे ।
ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page