खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । कुमाऊं विश्व विद्यालय के खिलाड़ियों ने  26 अप्रैल से 02 मई तक मंगलूर कर्नाटक में आयोजित खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स में  एक स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक प्राप्त किया।
कुमांऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के कीडा अधिकारी डाँ0 नागेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि खेलो इण्डिया प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु कुश्ती में कुमारी तनु मलिक ने 65 किग्रा भार ग्रुप में स्वर्ण पदक जीता तथा 20 किलो०मी० वॉकरेस में अंशुल धौंडियाल ने रजत पदक प्राप्त कर कुमाऊँ विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। इससे पूर्व अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय कुश्ती में तनु मलिक ने रजत पदक एवं अंशुल ढोडियाल ने छठा स्थान प्राप्त कर खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी के लिए क्वालिफाई किया तथा अपने पूर्व प्रदर्शन में सुधार कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कुश्ती महिला टीम की मैनेजर डॉ. रूचि साह एवं प्रशिक्षक डॉ राहुल चन्द्रा थे। जबकि एथलेटिक्स टीम के मैनेजर सुरेन्द्र सिंह रौतेला टीम के साथ भेजे गये थे। प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक एंव रजत प्राप्त करने के उपरान्त डॉ नागेन्द्र प्रसाद शर्मा कीडा अधिकारी द्वारा कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० एन० के० जोशी से मुलाकात की । कुलपति द्वारा इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को नकद धनराशि एंव ट्रेक सूट देकर सम्मानित करने की घोषणा की गई। कुलपति ने कीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया कि खेलों को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित जायें।
कुमांऊँ विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कुलसचिव दिनेश चन्द्र, वित्त नियंत्रक श्रीमती अनिता आर्या, उपकुलसचिव दुर्गेश डिमरी, प्रो० सजय पतं, प्रो० ललित तिवारी, प्रो० राजीव उपाध्याय, प्रो० हरीश विष्ट, डॉ0 के०के० पाण्डे, प्रो० एल०एम० जोशी, प्रो० डी०एस०विष्ट, डॉ महेश राणा, डॉ दिब्या उपाध्याय, डॉ रितेश साह, प्रो० नीता बोरा शर्मा, डॉ सन्तोस कुमार, विधान चौधरी, पदम सिंह बिष्ट, डॉ गगन होती, अभिराम पंत, पूरन पाठक, जी०एस०भण्डारी, नवीन जोशी, लीला उपाध्याय, संजह साह, इन्द्र कुमार जीवन रावत जनार्दन जोशी, समस्त विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठनों, छात्र संगठन, ने हर्ष व्यक्त किया।

You missed

You cannot copy content of this page