खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । रविवार की सुबह मल्लीताल चीना बाबा चौराहे से अचानक लापता हुआ नेपाली पर्यटक का बच्चा स्थानीय युवाओं व पुलिस  सक्रियता से करीब चार घण्टे बाद  तल्लीताल में बरामद हो गया ।

बताया गया है कि नेपाल के पर्यटकों का एक ग्रुप मल्लीताल चीना बाबा मंदिर के निकट स्थित एक होटल में रुका था । सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्होंने होटल खाली किया तो उनका 6 साल का बच्चा  सुबह 8 बजे चीना बाबा मंदिर के पास से अचानक गायब हो गया  । जिसे स्थानीय युवाओं व पुलिस ने पूरी बाजार,माल रोड व तल्लीताल तल ढूढ़ा । साथ ही सी सी टी वी कैमरे खंगाले गए । अंततः वह तल्लीताल में मिल गया ।

ALSO READ:  आर्ट आफ हिमालय उत्तराखंड ,उत्कर्ष ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता,संगीत गायन प्रतियोगिता तथा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

बच्चे को ढूढने में मल्लीताल पुलिस के चीता मोबाइल के हैड कांस्बल गोलू भाई और तल्लीताल पुलिस और जय श्री राम सेवा दल के कार्यकर्ता शामिल थे । पुलिस ने बच्चे को परिजनो को सौंप दिया है । बच्चे की माँ व अन्य पर्यटकों ने इन युवाओं व पुलिस के पति आभार जताया है ।

ALSO READ:  नैनीताल की भाजपा नेत्री विमला अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी,पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,

जिसमें मनोज कुमार, विनोद कुमार,.विक्रम रावत, विवेक वर्मा, देवेंन्द्र् बगड़वाल, अंकुर कुमार, प्रेम कौशल आदि शामिल थे ।

You missed

You cannot copy content of this page