खबर शेयर करें 👉

प्रेषक,

विनोद कुमार सुमन,

सचिव

उत्तराखण्ड शासन,

सेवा में.

1. समस्त अपर मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन ।

2. समस्त प्रमुख सचिव / सचिव, उत्तराखण्ड शासन

3. पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड । 4. मण्डलायुक्त, कुमाऊँ मण्डल, नैनीताल।

5. समस्त विभागाध्यक्ष, उत्तराखण्ड ।

16. जिलाधिकारी, नैनीताल।

सामान्य प्रशासन विभाग

संख्या 1408 XXXI (15)G-2023.36(2010)/2017

देहरादून दिनांक 27 सितम्बर, 2023

विषय: श्री पूरन चंद्र शर्मा, अविभाजित राज्य उत्तर प्रदेश में पूर्व मा० मंत्री, पर्वतीय विकास विभाग के निधन पर की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में। महोदय.

ALSO READ:  क्या यह नैनीताल की बड़ी समस्या थी ? 1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित, जिलाधिकारी ने पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

उपर्युक्त विषयक अवगत कराना है कि श्री पूरन चंद्र शर्मा, अविभाजित राज्य उत्तर प्रदेश में पूर्व मा० मंत्री, पर्वतीय विकास विभाग का आकस्मिक निधन हो गया है।

2- इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाए

(i) दिनांक 27.09.2023 को जिस जिले में अन्त्येष्टि होगी, उस दिन वहां प्रदेश सरकार के कार्यालय बन्द रहेंगे। चूंकि श्री शर्मा जी की अन्त्येष्टि जनपद नैनीताल में की जा रही है. अतः जनपद नैनीताल में प्रदेश सरकार के कार्यालय बन्द रहेंगें।

ALSO READ:  पूर्व अपर सचिव आर सी लोहनी की पुस्तक "सेवा विधि" का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन: अब एक ही जगह मिलेगी नियमों और शासनादेशों की जानकारी ।

(ii) यदि अन्त्येष्टि संस्कार उत्तराखण्ड राज्य में होता है तो पुलिस सम्मान के अंत्येष्टि होगी । कृपया उपरोक्तानुसार समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।

भवदीय,

(विनोद कुमार सुमन) सचिव

You missed

You cannot copy content of this page