नैनीताल । उत्तराखंड के राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) कल(आज)16 मई (शनिवार) को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।
जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि राज्यपाल 16 मई शनिवार को प्रातः 11 बजे स्टेट प्लेन से प्रस्थान कर 12 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुचेंगे। जहां से राज्यपाल 12ः20 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 2ः20 बजे लोक भवन नैनीताल पंहुचेंगे तथा रात्रि विश्राम लोक भवन नैनीताल में करेंगे।
वे गोल्फ कोर्स के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे ।


